हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंच कर आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की।
सूत्रों का कहना है कि दोनों ने पूर्व वित्त मंत्री के प्रति एकजुट प्रकट की।
Delhi: Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra leave from Tihar Jail after meeting Congress leader P Chidambaram. pic.twitter.com/oExBLX4aYv
— ANI (@ANI) November 27, 2019
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी तिहाड़ जा कर चिदंबरम से मुलाकात कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: शरद पवार को लेकर सरकार पर बरसे राहुल गांधी
गौरतलब है कि चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में पहले सीबीआई और फिर प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। (भाषा)
Published : 27 November 2019, 11:01 AM IST
Topics : INX media case P Chidambaram आईएनएक्स मीडिया मामला कांग्रेस तिहाड़ जेल पी चिदंबरम प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति राष्ट्रीय राहुल गांधी
No related posts found.