हिंदी
रायबरेली: ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के ऊर्जा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है। राहत और बचाव कार्य तेजी पर हैं। हादसे में मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका है। इस हादसे में घायल 3 लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ से दिल्ली के एम्स इलाज के लिये भेजा जा रहा।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने दिये राहत और बचाव कार्यों में तेजी के निर्देश

यह भी पढ़ें: रायबरेली के NTPC में बॉयलर फटने से भीषण आग, 5 की मौत, 50 से अधिक घायल
रायबरेली के जिलाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने आज सुबह इस हादसे में 22 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 66 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए 3 सदस्यीय कमिटी गठित की गई है। एनडीआरएफ द्वारा राहत और बचाव कार्य जोरों पर किये जा रहे है।

एनटीपीसी के बॉयलर का स्टीम पाइप फटने से बुधवार को यह बड़ा हादसा हुआ। ब्लास्ट इतना जबर्दस्त था कि कुछ कर्मचारियों के चीथड़े उड़ गए। बॉयलर में बन रही स्टीम का तापमान 500 डिग्री से ज्यादा था। बॉयलर फटते ही कई लोग वहीं राख के मलबे में दब गए। इनमें से कुछ के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। चारों ओर धुआं-धुआं फैल गया। कई लोग दम घुटने से भी घायल हो गये।
Published : 2 November 2017, 10:57 AM IST
No related posts found.