Race To Raisina Hill: राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी दलों से मांगा समर्थन

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 June 2022, 4:48 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सहित सभी विपक्षी दलों के नेताओं से बात कर उनसे समर्थन की मांग की। द्रौपदी मुर्मू ने आज दोपहर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राकांपा प्रमुख शरद पवार से बात की।

सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी ने मुर्मू से कोई वादा नहीं किया लेकिन उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं।

यशवंत सिन्हा को संयुक्त विपक्षी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामित किए जाने के बावजूद, मुर्मू ने विपक्षी दलों का समर्थन मांगा है।

इस बीच, मुर्मू ने आज यहां संसद पुस्तकालय भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
 

Published :