हिंदी
मुंबई: लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण शुरू हो गया है, जिसमें दो केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान चल रहा है। अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने बॉलीवुड सितारे मुंबई के मतदान केंद्र पर पहुंच रहे है। सोमवार सुबह बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और फरहान अख्तर, जाह्नवी कपूर ने मतदान किया।
मुंबई के मतदान केंद्र के बाहर दोनों स्टार्स को कतार में खड़े हुए देखा गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपना वोट डालने के लिए मुंबई के जुहू स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद 'बड़े मियां छोटे मियां' स्टार अक्षय कुमार ने मीडिया से रूबरू हुए और अपनी उंगली पर लगा अमिट स्याही को फ्लॉन्ट करते हुए मीडिया को पोज दिए।
Published : 20 May 2024, 8:36 AM IST
Topics : Akshay Kumar Bollywood stars fifth phase Lok Sabha Election voting पांचवा चरण पोलिंग बूथ मुंबई लोकसभा चुनाव स्टार्स