बलरामपुर में विशालकाय अजगर मिलने से ग्रमीणों में दहशत

बैजपुर के लोगों में उस समय बड़ी दहशत छा गयी, जब गांव में उन्हें अचानक एक विशालकाय अजगर दिखायी दिया। अजगर दिखने की सूचना गांव में तेजी से फैली जिससे वहां भयभीत तमाशबीनों का भी जमावड़ा लग गया।

Updated : 13 November 2017, 1:16 PM IST
google-preferred

बलरामपुर: बैजपुर गांव में सड़क के किनारे झाड़ी में अजगर निकलने से गांव मे हडकंप मच गया। अजगर मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है।

यह भी पढ़ें: ..और अब गोरखपुर में भी निकला अजगर

विशालकाय अजगर को देखते ही लोग शोर मचाने लगे और इधर इधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें: बाढ़ के बीच महराजगंज में 7 फीट लंबा अजगर मिलने से मची दहशत

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वबनकटवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी तिलकराम आर्य को दी। वन विभाग की टीम के एक अधिकारी जमील अहमद ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। 
रेंजर ने बताया कि ठंड के मौसम में अक्सर जंगलवर्ती गांवो में अजगर जंगल से भटक कर निकल आते है।

Published : 
  • 13 November 2017, 1:16 PM IST

Related News

No related posts found.