
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को राज्य के लोगों की सुविधा के लिए 58 नयी हाईटेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भगवंत सिंह मान जिनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे, ने राज्य के लोगों को एंबुलेंस समर्पित करते हुए कहा, “ये एंबुलेंस कठिन समय में लोगों की सेवा में हमेशा उपलब्ध रहेंगी।
अब कुल 325 एंबुलेंसें जनता की सेवा में उपलब्ध रहेंगी ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इन अत्याधुनिक एंबुलेंसों के लिए जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचने के लिए शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट की समय-सीमा निर्धारित की गई है।”
Published : 28 July 2024, 7:04 PM IST
Topics : ambulances chief minister Punjab Punjab Health Department चंडीगढ़ पंजाब भगवंत सिंह मुख्यमंत्री हाईटेक एंबुलेंस