Punjab News: पंजाब के लुधियाना में ड्रग तस्करों की दो संपत्तियां ध्वस्त

पंजाब के लुधियाना में नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों से जुड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है और ऐसी 78 संपत्तियों की पहचान की गई है जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं के बाद गिराया जाएगा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 February 2025, 4:33 PM IST
google-preferred

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों से जुड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है और ऐसी 78 संपत्तियों की पहचान की गई है जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं के बाद गिराया जाएगा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, तलवंडी कलां गांव में अवैध रूप से बने एक मकान को ढहाया गया, जबकि अगले दिन दुगरी के हिम्मत नगर इलाके में एक और संपत्ति ढहाई गई।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने बताया कि लुधियाना कमिश्नरेट की सीमा में आने वाली 78 और ऐसी संपत्तियों की पहचान की गई है। इस मामले में निगम कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। उनका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से कानूनी और नियमों के अनुसार की जा रही है। पंजाब सरकार ने नशा तस्करों को भी सीधी चेतावनी दी है कि इस कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन तस्करों द्वारा ड्रग मनी से बनाई गई संपत्तियां तथा लूटे गए वाहनों को भी जब्त कर ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Published :  25 February 2025, 4:33 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement