हिंदी
चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें, बनवारी लाल पुरोहित असम व तमिलनाडु के भी राज्यपाल रह चुके हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बनवारी लाल शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक पद से इस्तीफा दिया है।
राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कही ये बात

बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कहा, "निजी कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।"
मुख्यमंत्री से अक्सर होता था टकराव
बता दें, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बनवारी लाल पुरोहित के बीच काफी टकराव देखने को मिला। विधानसभा सत्र को बुलाने, पारित बिलों को रोकने समेत कई मामलों को लेकर दोनों आमने-सामने नजर आए थे।
Published : 3 February 2024, 3:52 PM IST
Topics : Banwari Lal Purohit Governor Punjab News Punjab Politics resign इस्तीफा पंजाब बनवारी लाल पुरोहित भगवंत मान