भारतीय सेना ने बनाया रिकॉर्ड, 145 साल पुराने पुल का 6 दिन में निमार्ण, जानिये पूरा कहानी

भारतीय सेना के इंजीनियरों ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सुखतावा नदी पर 145 वर्ष पुराने पुल का पुनर्निर्माण का काम छह दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरा किया है। अप्रैल 2022 में भारी वाहन यातायात के कारण यह पुल ढह गया था। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 1 September 2022, 2:38 PM IST
google-preferred

पुणे: भारतीय सेना के इंजीनियरों ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सुखतावा नदी पर 145 वर्ष पुराने पुल का पुनर्निर्माण का काम छह दिनों के रिकॉर्ड समय में पूरा किया है।

यह भी पढ़ें: पुणे के गणपति मंदिर में बना यह अनोखा रिकॉर्ड, देखिये विशेष आरती का ये खास वीडियो

नेशनल हाइवे 46 सुखतवा पर सेना के रिकॉर्ड समय में बनाए गए बेली ब्रिज का लोकार्पण कर दिया गया। इस पुलि पर ट्रैफिक भी शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बना गणपति बप्पा का आधार कार्ड, जानिये क्या है भगवान गणेश का पता

अप्रैल 2022 में भारी वाहन यातायात के कारण यह पुल ढह गया था। दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर के भारतीय सेना के इंजीनियरों ने भारी बारिश के बीच नर्मदापुरम के पास भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सुखतवा नदी पर 90 फीट ‘बेली ब्रिज’ का निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू किया था।

अप्रैल से प्रशासन ने एक अस्थायी पुल के माध्यम से परिवहन का प्रबंधन करने की कोशिश की थी, लेकिन तवा बांध से बैकवाटर और सुखतावा नदी से बाढ़ की स्थिति लगातार गड़बड़ी पैदा कर रही थी। इसलिए, प्रशासन ने सेना की सहायता से बेली ब्रिज का पुनर्निर्माण करने का निर्णय लिया।

Published : 
  • 1 September 2022, 2:38 PM IST

Related News

No related posts found.