Ganesh Chaturthi 2022: झारखंड में बना गणपति बप्पा का आधार कार्ड, जानिये क्या है भगवान गणेश का पता

डीएन ब्यूरो

झारखंड के जमशेदपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश का आधार कार्ड का तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

आधार कार्ड के रूप में तैयार गणेश पंडाल
आधार कार्ड के रूप में तैयार गणेश पंडाल


जमशेदपुर: गणेश चतुर्थी के मौके पर देश भर में अलग-अलग तरीकों से पंडाल तैयार किए गए हैं। झारखंड के जमशेदपुर में भगवान गणेश का पंडाल बेहद ही अनोखे अंदाज में नजर आया।

भगवान गणेश का पंडाल आधार कार्ड के रूप में तैयार किया गया। यह पंडाल बेहद ही अनोखे और आकर्षक तरीके से बनाया गया है। इसको देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।

यह भी पढ़ें: पुणे के गणपति मंदिर में बना यह अनोखा रिकॉर्ड, देखिये विशेष आरती का ये खास वीडियो

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार यह गणेश पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

गणेश पंडाल

पंडाल में जिस तरह आम व्यक्ति की जानकारियां लिखी होती है, उसी तरह भगवान गणेश के बारे में सभी जानकारियां लिखी हुई हैं।

पंडाल में लिखीं हैं ये जानकारियां
To,
श्री गणेश
Shree Ganesh
S/O Mahadev
Kailash Parbat, Top Floor, Near
Mansarovar Lake
Kailash
Pin-000001

गणेश पंडाल पर लिखा पता

श्री गणेश
Shree Ganesh
Year of Birth: 01/01/600 CE
पुरुष/Male
Aadhar No. 9678 9959 4584










संबंधित समाचार