तस्वीरों में देखिये, अखिलेश यादव ने प्रयागराज के संगम पर किया नेताजी का अस्थि विसर्जन संस्कार

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां बुधवार को प्रयागराज के संगम में विलिन हो गई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

प्रयागराज के संगम में अस्थियां विसर्जित करते अखिलेश यादव
प्रयागराज के संगम में अस्थियां विसर्जित करते अखिलेश यादव


प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रयागराज के संगम में विलिन हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह की अस्थियों को प्रयागराज के संगम में विसर्जित किया। इस दौरान 'नेताजी' का पूरा परिवार संगम पर मौजूद रहा। 

डाइनामाइट न्यूज़ स्वांददाता के अनुसार, अखिलेश यादव बुधवार की सुबह ही अपने पूरे परिवार के साथ सैफ़ई से प्रयागारज के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद वो परिजनों के साथ प्रयागराज के संगम पर पहुंचे।

गंगा, यमुना और सरस्वती के पान संगम पर अखिलेश यादव ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रवाहित करने से पहले जरूरी पूजा-पाठ की, और फिर पिता मुलायम सिंह की अस्थियों को यमुना में विसर्जित कर दिया।  

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने हरिद्वार में पूरे विधि-विधान के साथ पिता मुलायम की  अस्थियां विसर्जित की थी। इस अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए थे। 
 










संबंधित समाचार