हिंदी
मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म 'लाइगर' के गाना अकड़ी-पकड़ी का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाइगर' को चर्चा में है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के पहले गाने अकड़ी-पकड़ी का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें विजय और अनन्या एकदम मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने का प्रोमो शेयर किया है। (वार्ता)
Published : 9 July 2022, 3:30 PM IST