हिंदी
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में नई सरकार के गठन के प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल के नेता चुना है, जबकि विजय सिन्हा उपनेता होंगे। थोड़ी देर में एनडीए विधायकों की बैठक होने जा रही है।
बिहार की नई सरकार में भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। आज शाम 5 बजे तक बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है, जिसमें भाजपा के दो डिप्टी सीएम होंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
Published : 28 January 2024, 12:13 PM IST
Topics : इस्तीफा नीतीश कुमार पटना बिहार राजनीति विजय सिन्हा सम्राट चौधरी
No related posts found.