
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और प्रतापगढ़ के टुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें बढ़ गईं है। राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी ने दिल्ली में FIR दर्ज कराई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफगरगंज एन्क्लॉव में मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी पत्नी ने राजा भैया के खिलाफ प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वह पति से अलग दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में रह रही हैं। मामला पहले महिला अपराध शाखा के पास था। बाद में इसे मीडिएशन के लिए भेजा गया था। बात नहीं बनी तो इस संबंध में सफदरजंग एंक्लेव थाने में मामला दर्ज किया गया।
भानवी ने अपनी शिकायत में पति के खिलाफ शारीरिक और मानसिक क्रूरता के आरोप लगाए हैं। उनका कहना था कि शादी के बाद से ही वह परेशान थीं। परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल दहेज उत्पीड़न (आईपीसी-498ए) का मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।
राजा भैया की पत्नी की शिकायत पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।
Published : 9 March 2025, 11:28 AM IST
Topics : against MLA Raja Bhaiya Bahubali leader fir registered Pratapgarh problems Raja Bhaiya UP MLA Raja Bhaiya UPnews uppolitics