
सहारनपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को सहारनपुर की गोल कोठी से लेकर कुतुबशेर थाने तक रोड शो किया। करीब एक घंटा चले रोड शो में प्रियंका गांधी ने लगभग 12 मिनट जनता को संबोधित भी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी पर खूब तंज कसे। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं।
रोड शो अधिकतर मुस्लिम आबादी के बीच से गुजरा। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में वोट की अपील की। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से अभी तक एक भी स्टार प्रचारक जिले में नहीं आया। कांग्रेस की ओर से आज पिय्रंका इस लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में पहली बार प्रचार मैदान में पहुंचीं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी को भी याद करते हुए कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
Published : 17 April 2024, 3:26 PM IST
Topics : Lok Sabha Election Priyanka Gandhi Road Show Saharanpur प्रियंका गांधी रोड शो लोकसभा चुनाव सहारनपुर