Site icon Hindi Dynamite News

भाई राहुल संग प्रियंका गांधी ने लखनऊ में किया रोड शो..उमड़ा जनसैलाब

आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने अपने मास्टरस्ट्रोक प्रियंका गांधी को राजनीति में लॉन्च किया। लोकसभा की 80 सीटों पर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने वाली है। आज प्रियंका गांधी अपने सगे भाई राहुल गांधी के साथ लखनऊ में रोड शो कर रही हैं।डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिए इस रोड शो की अहम बातें..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
भाई राहुल संग प्रियंका गांधी ने लखनऊ में किया रोड शो..उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व लखनऊ में 12 किमी. लम्बा रोड शो कर रही हैं। रोड शो के दौरान उनके साथ उनके भाई राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं। रोड शो से पूर्व प्रियंगा गांधी ने ट्विटर पर भी एंट्री कर ली। एंट्री करते ही उनके 21000 से ज्यादा फॉलोअर हो गएं। देश में होने वाले आम चुनाव से पूर्व लखनऊ में हुई इस रैली को बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सोंपी है। डाइनामाइट न्यूज़ आपको इस रिपोर्ट में रोड शो की अहम बातें बता रहा है..

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के पहली बार लखनऊ में रोड शो करने की आखिर क्या है वजह ?

रोड शो की अहम बातें..

प्रियंका गांधी के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
प्रियंका गांधी के लखनऊ रोड शो में उनके भाई राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। उनके साथ चुनावी रथ पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत  प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और आरपीएन सिंह भी मौजूद हैं। 

रोड शो का रूट
यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ – शहीद पथ तिराहा – अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा – नाथा होटल तिराहा – हुसैनगंज चौराहा – बर्लिंगटन चौराहा – लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा – विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा।

यह भी पढ़ें: महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का लखनऊ में पहला रोड शो, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

प्रियंका के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
प्रियंका गांधी की लोकप्रियता उनके ट्विटर पर एंट्री करते ही दिख गई थी। रोड शो में भी यह लोकप्रियता देखने को मिल रही है। भारी मात्रा में लोग उनके रोड शो में शामिल हुए हैं। वे फूल मालाओं से प्रियंका गांधी का स्वागत कर रहे हैं। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
प्रियंका गांधी ने मेगा रोड शो के साथ अपने सियासी सफर की शुरुआत की है। उनके रोड शो में दूर-दूर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। राजधानी में एंट्री करते ही प्रियंका ने कांग्रेसियों में जोश भर दिया है।  

रोड शो के दौरान दिखाया राफेल विमान का मॉडल
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने रोड शो के दौरान राफेल विमान का मॉडल दिखाया। जब प्रियंका गांधी भाई संग राफेल विमान का मॉडल दिखा रही थीं तो इस दौरान चौकीदार चोर के नारे भी लगाए गएं। 

 

दीवारों पर लगाए गएं “चौकीदार चोर है” के पोस्टर
रोड शो के ज़रिए भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। रोड शो के दौरान दीवारों पर राफेल डील पर तंज कसते हुए “चौकीदार चोर है” के पोस्टर लगा दिए गए हैं।

 

 

रोड शो का करीब आधा सफर पूरा
प्रियंका गांधी के रोड शो का करीब आधा सफर पूरा हो गया है। हाल ही में उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर को क्रोस किया है। प्रियंका गांधी अब गांधी-अंबेडकर की मूर्ति पर फूल चढ़ाने वाली हैं। इस दौरान "प्रियंका तुम संघर्ष करो" के नारे भी लगाए गएं। 

 

 

रोड शो पर लगा थोड़ी देर का विराम
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का रोड शो बिजली की तारों की वजह से थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। जब उनका काफिला बर्लिंगटन क्रॉस रोड पहुंचा तो वहां बिजली की तारों की वजह से वाहन को रोकना पड़ा, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से रोड शो गति में आ गया। तारों की वजह से जब वाहन आगे नहीं बढ़ सका, तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गाड़ी पर सवार हो गएं। अब उनका रोड शो गाड़ी पर ही आगे बढ़ रहा है।    

 

Exit mobile version