हिंदी
नई दिल्ली: ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के घर से खुशखबरी आई है। प्रियंका और निक शुक्रवार को माता-पिता बन गए है। उन्हें सुख सरोगेसी के जरिए मिला है। उन्होंने पहले बच्चे का स्वागत सरोगेसी के जरिए किया।
अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका ने निक को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमे उन्होंने लिखा,हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेरी के जरिए से अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। हम चाहते है कि इस खास समय के दौरान हमे प्राइवेसी दी जाए। ताकि हम अपने परिवार पर ध्यान दें सकें। बहुत - बहुत धन्यवाद।"

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यही नोट शेयर किया है। प्रियंका और निक के इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ ही समय में उन्हें हर तरफ से बधाईयां मिलने लगी। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लारा दत्ता, कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर जैसे कई स्टार्स ने नए माता-पिता को बधाईयां दी।
Published : 22 January 2022, 10:47 AM IST
No related posts found.