ब्राइडल शॉवर के बाद प्रियंका चोपड़ा ने रखी बैचलर पार्टी, देखें खास तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों शादी के पहले की हर एक रस्म को काफी एन्जॉय कर रही हैं। अब प्रियंका ने बैचलरेट पार्टी की है जिसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें प्रियंका के बैचलरेट पार्टी की खास तस्वीरें…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 November 2018, 3:44 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जल्द अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों शादी के पहले की एक एक रस्म को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका की गोद भराई की रस्म न्यूयॉर्क में हुई थी। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्म शुरू, देखिये..गोद भराई की खास तस्वीरें

 

अब बैचलरेट पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका और निक की शादी की डेट हुई तय, जानिये.. कार्यक्रम का पूरा विवरण

सोशल मीडिया पर प्रियंका की बैचलर पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें  प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग आउटफिट्स में कहर ढा रही हैं। प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की। बता दें, परिणीति उनकी छोटी बहन हैं। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरफ से अब तक शादी की तारीख का एनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

 माना जा रहा है कि ये दोनों दो दिसंबर को जोधपुर में हिंदू परंपरा के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे। 

Published : 
  • 5 November 2018, 3:44 PM IST

No related posts found.