हिंदी
नयी दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई ने गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने का स्वागत किया और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिलाओं को दिया गया रक्षा बंधन का तोहफा करार दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए सरकार ने मंगलवार को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए विधेयक पेश किया।
भाजपा की दिल्ली इकाई की महिला पदाधिकारियों ने अपनी बैठक के बाद एक बयान में कहा, ‘‘गणेश चतुर्थी पर महिला आरक्षण विधेयक लाकर प्रधानमंत्री ने भारत की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है।’’
महासचिव कमलजीत सहरावत, सचिव बांसुरी स्वराज और महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा समेत अन्य पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
Published : 20 September 2023, 10:46 AM IST
No related posts found.