हिंदी
नई दिल्ली: सपा सरकार में गुटबाजी अब तक बरकरार है। इस गुट बाजी का असर अब राष्ट्रपति चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देंगे। जबकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव यूपीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार के समर्थन में है।
यह भी पढ़े: अब तक कौन-कौन रहे हैं भारत के राष्ट्रपति?
एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग को लेकर फैसला तय है। मेरा समर्थन रामनाथ कोविंद को ही रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वो साथी विधायकों से भी कोविंद को वोट करने की अपील करेंगे। अब शिवपाल सिंह के इस बयान के बाद सपा में क्रास वोटिंग की संभावना बढ़ी है।
Published : 14 July 2017, 12:29 PM IST
Topics : अखिलेश यादव एनडीए चुनाव मीरा कुमार यूपीए रामनाथ कोविद राष्ट्रपति वोट शिवपाल सिंह यादव समर्थन
No related posts found.
No related posts found.