
ईटानगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद पूर्वोत्तर राज्य का यह उनका पहला दौरा होगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति पास स्थित होल्लोंगी में नवनिर्मित डोनी पोलो हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी, जहां से वह एक हेलीकॉप्टर से राजभवन जाएंगी।
होल्लोंगी राज्य की राजधानी ईटानगर से लगभग 27.8 किमी दूर स्थित है। मुर्मू सोमवार दोपहर यहां राज्य के 37वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
अरुणाचल प्रदेश को पहले नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एनईएफए) के रूप में जाना जाता था। इसे 20 जनवरी, 1972 को केंद्र शासित प्रदेश, जबकि 20 फरवरी, 1987 को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।
Published : 19 February 2023, 3:18 PM IST
Topics : अरुणाचल प्रदेश ईटानगर पहला दौरा राष्ट्रपति मुर्मू