Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 March 2024, 12:28 PM IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और  पूर्व  उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को भारत रत्न से नवाजा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  एल. के. आडवाणी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने के लिये खुद उनके आवास पर पहुंचीं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें।

Published : 
  • 31 March 2024, 12:28 PM IST