
महराजगंज: एक बार फिर जिले में महराजगंज महोत्सव की बिगुल बज चुका है। महराजगंज महोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने रविवार को एक बैठक बुलाई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, इस बैठक में तय किया गया कि 1 अक्टूबर से लेकर 3 अक्टूबर तक जिले में महराजगंज महोत्सव का हर्षोल्लास से आयोजन किया जायेगा।
महराजगंज महोत्सव के दौरान दर्जन भर से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन होगा और इसमें विभिन्न क्षेत्रों जुड़े कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां लोगों को देखने को मिलेंगी।
Published : 6 August 2023, 7:24 PM IST
Topics : Festival Maharajganj meeting Preparations जिला प्रशासन महराजगंज महोत्सव