
महराजगंज: सिसवा के विधायक प्रेमसागर पटेल ने आज गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान विधायक प्रेमसागर पटेल ने सीएम योगी से गडौरा चीनी मिल मुद्दे को लेकर चर्चा की।
यह भी पढ़ें:महराजगंज: गन्ना बकाया भुगतान न मिलने से नाराज़ किसानों ने की भूख हड़ताल
मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक प्रेमसागर पटेल की बात को सुनते हुए जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को 17 जनवरी को लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन में चीनी मिल के मुद्दे पर को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है।
बैठक में जिले और भी कई मुद्दों पर बात हो सकती है, जिससे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Published : 15 January 2019, 4:50 PM IST