हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड की बबली गर्ल प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन में फिट रहने का नया तरीका ढूंढ निकाला है।
Finding different ways to stay fit during this quarantine. In simpler words this is what Jugaad looks like ? #pzfit #lageraho #stayfit #staysane #ting pic.twitter.com/kxTGTIEm5v
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 21, 2020
कोरोना वायरस के कारण सभी बॉलीवुड सितारे इन दिनों लॉकडाउन हैं और क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं। सभी कलाकार फिट रहने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन में एक्सरसाइज का नया तरीका ढूंढ निकाला है। प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लैंप के सहारे वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
प्रीति जिंटा के इस वीडियो में उनकी एनर्जी और अंदाज देखने लायक है। इसमें प्रीति येलो टी-शर्ट और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा, “क्वारंटीन के दौरान फिट रहने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। साधारण शब्दों में, जुगाड़ ऐसा होता है। ” प्रीति के इस वीडियो के लिए फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं, साथ ही इसे अब तक दो लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।(वार्ता)
Published : 22 May 2020, 4:11 PM IST
Topics : bollywood entertainment Lockdown प्रीति जिंटा बॉलीवुड लॉकडाउन