
मुंबईः अभिनेत्री पूनम पांडेय और उनके पति सैम बॉम्बे को एक सरकारी संपत्ति में प्रवेश करने और अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने हिरासत में ले लिया था लेकिन अब उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
कानूनी मुसीबत में पूनम पांडे
हाल ही में अपनी गोवा ट्रिप के दौरान अश्लील वीडियो शूट कराने का आरोप लगा था, जिसके चलते पूनम पांडे के खिलाफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने उनके खिलाफ एफआई दर्ज कराई थी। इसके साथ ही कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पूनम पांडे अश्लीलता फैलाने के लिए कानूनी मुसीबत में हैं।
अदालत ने दी जमानत
गोवा पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि-पुलिस जांच के दौरान उन्हें पता चला की 31 अक्टूबर की सुबह पूनम पांडेय और उनके पति सैम बॉम्बे ने चापोली बांध के पास एक अश्लील शूट किया था इसके बाद उनपर कानूनी करवाई की गई। अब उन्हें गोवा के कैनकस थेथिल एन में एक प्रथम श्रेणी की अदालत ने जमानत दे दी है।
Published : 6 November 2020, 5:35 PM IST
Topics : Adult Video Goa Mumbai Poonam Pandey Sam Bombay अश्लील शूट गोवा ट्रिप पूनम पांडेय मुंबई सैम बॉम्बे