हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा 2020-21 में धांधली का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को सरकार से मामले की जांच की मांग की है।
पटेल ने पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा करायी गयी दरोगा भर्ती परीक्षा-2020-21 में सात लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली हुई।
सपा भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार और धांधली की विस्तृत जांच की मांग करती है। प्रदेश सरकार ने भर्ती एनएसई आईटी एजेन्सी से करायी जो मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड में ब्लैक लिस्टेड है।
ऑनलाइन प्रक्रिया से हुई भर्ती में भारी नकल हुई। तमाम अभ्यर्थियों ने साल्वरों के जरिए शामिल होकर भ्रष्टाचार किया। (वार्ता)
Published : 8 February 2023, 6:11 PM IST
Topics : जांच दरोगा भर्ती धांधली नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष मांग लखनऊ सपा
No related posts found.