हिंदी
नयी दिल्ली: देश के राजनीतिक दलों को वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान मिले कुल चंदे की आधी से अधिक राशि चुनावी बॉन्ड के माध्यम से प्राप्त हुई तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अन्य राजनीतिक दलों को मिले कुल चंदे से भी अधिक चंदा मिला।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान सात राष्ट्रीय दलों और 24 क्षेत्रीय पार्टियों को 16,437 करोड़ रुपये का चंदा मिला।
इनमें से 9,188.35 करोड़ रुपये की राशि यानी करीब 56 प्रतिशत चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिये प्राप्त हुआ।
इस अवधि में चंदे के रूप में भाजपा को 10,122.03 करोड़ रुपये, कांग्रेस को 1,547.43 करोड़ रुपये और तृणमूल कांग्रेस को 823.30 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
Published : 12 July 2023, 3:03 PM IST
Topics : Electoral Bond party political Report चंदा चुनावी बॉन्ड राजनीतिक दल
No related posts found.