
आजमगढ़ः थाना मुबारकपुर में अष्टधातु की मूर्तियों के लुटेरे और जालसाजी कर रातों रात करोड़ पति बनने का सपना दिखाने वाला गैंग आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया है।
मुबारकपुर के राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की 6 मूर्तियों की चोरी की जांच कर रही पुलिस टीम ने तीन दिन पहले एक महिला समेत 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया था। वहीं शनिवार को पुलिस ने नगर के बाइपास से तीनों शातिर लुटेरे और ठग चन्द्रभूषण सिंह, इन्द्रेश कुमार, करमजीत मौर्या को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस की छानबीन में यह सामने आया कि ये तीनों बड़े पैमाने पर मंदिरों से अष्टधातु की मूर्तियों को लूटने की साजिश और लूट के बाद मूर्तियों को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बेचते थे। गिरफ्तारी के दौरान इन आरोपियों के पास से ठगी की नगदी, प्राचीन सिक्के एवं इलेक्ट्रानिक उपकरण और भारी मात्रा में विदेशी करेंसी के फर्जी दस्तावेज बरामद हुआ है।
पूछताछ में आरोपियों के बताए गए स्थान पर बेलईसा स्थित आफिस से फर्जी कूटरचित दस्तावेज और लैपटाप, प्रिन्टर और नगद 60 हजार रुपया बरामद किया गया। यह गैंग तमाम लोगों को पेट्रोल पम्प, गैस एजेन्सी और शस्त्र लाईसेन्स दिलाने के नाम पर भी कुट रचित दस्तावेज दिखाकर ठगी करता है। ये सभी आरोपी मुबारकपुर के रामजानकी मन्दिर की मूर्ति चोरी का साजिशकर्ता हैं।
Published : 2 August 2020, 3:22 PM IST
Topics : Azamgarh criminals Mubarakpur uttar pradesh अष्टधातु की मूर्तियों आजमगढ़ उत्तर प्रदेश मुबारकपुर यूपी पुलिस