उत्तर प्रदेश: बीबी की नाराजगी पर पुलिस कर्मी को मिली छुटृी, जानिये मजेदार किस्सा

महराजगंज जिले के नौतनवा थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी को बीबी की नाराजगी पर उसके अधिकारियों ने छुट्टी देने का काम किया है। जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 9 January 2023, 12:31 PM IST
google-preferred

महराजगंजः यह सही है पुलिस की नौकरी शान की होती है लेकिन छुटृटी के मामले में वह बेहद मजबूर होते हैं। न तो उन्हें शादी-विवाह के अवसरों पर छुट्टी पर जाने की अनुमति मिलती है और न ही बीबी की जरूरी कार्य निपटाने के लिए विभाग से अवकाश मिलता है।

छुटृटी नही मिली तो पत्नी हुई नाराज 
घर जाने के लिए सिपाही को छुटृटी नहीं मिली, तो बीबी पूरी तरह से पति पर नाराज हो गई। यहां तक की पत्नी ने अपने पति से फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। पत्नी की बात को लेकर सिपाही के मन में चिंता बढ़ी और वह पूरी तरह से परेशान रहने लगा।

पिछले माह हुआ था सिपाही का गौना 
बड़ी मुश्किल के शादी के मौके पर सिपाही को छुटृटी मिली थी। लेकिन उसके अरमानों पर पानी तब फिरा, जब उसे तत्काल ड्यूटी पर आना पड़ा। पिछले महीने ही सिपाही का गौना हुआ था। अभी तक पूरी तरह से न तो बीबी से मिल पाया था और न ही विस्तार से बीबी से बात ही हो पाई थी।

एसपी ने दिया पांच दिन का अवकाश 
मामला नौतनवा थाने का है। यहाँ एक पुलिस कर्मी को घर जाने के लिए सीएल तब मिला, जब उसकी बीबी ने थाने पर फोन कर आला अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की। बीबी के हड़कानें पर पुलिस कर्मी एसपी साहब! के पास पहुंचा। एसपी ने उसे पांच दिनों तक अवकाश देने की स्वीकृति दी। छुट्टी पाते ही पुलिस कर्मी के चेहरे पर रौनक लौट आई।

सिपाही ने पहले भी मांगी थी छुटृी 
पत्नी की फटकार से सिपाही बेचैन हो उठा। बीबी की तन्हाई और पुलिस विभाग की रूसवाई से तंग आकर सिपाही ने पहले भी छुटृी मांगी थी। सिपाही ने एक पत्र में अपने दर्द को उकेरा। सिपाही ने बीबी से भतीजे के जन्मदिन पर आने का वादा भी किया था। लेकिन किसी ने उनके जख्म पर मरहम रखने की कोशिश नही की। अंत में एसपी साहब के निर्देश पर सिपाही को पांच दिन की छुटृी नसीब हो गई। जो 10 जनवरी से शुरू होगी।

 

Published : 
  • 9 January 2023, 12:31 PM IST

Advertisement
Advertisement