Lockdown in UP: यूपी में लॉकडाउन लागू, सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा, बाजारों में सन्नाटा, चेकिंग अभियान जोरों पर

उत्तर प्रदेश में आज से 13 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। राज्य के तमाम शहरों में पुलिस का कड़ा पहरा है और सख्ती से हर व्यक्ति और वाहन की जांच की जा रही है। पूरी खबर..

Updated : 11 July 2020, 9:50 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बडते मामलों के मद्देजनर राज्य में आज सुबह से सरकार द्वारा घोषित संपूर्ण लॉकडाउन लागू हो गया है। यह लॉकडाउन 13 तारीख जुलाई की सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में जारी रहेगा। 

आज सुबह लॉकडाउन शुरू होते ही सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा देखने को मिला। पुलिस आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी कर रही है, ताकि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन न कर सके। राज्य के कई शहरों में सुबह से ही कई बाजरों में सन्नाटा पसर गया है। 

वाराणसी का दृश्य

लॉकडाउन के चलते राज्य में कई गतिविधियों और सेवाओं को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि जरूरी सेवाओं को जारी रखा गया है।  नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिये पुलिस जगह-जगह वाहनों की जांच कर रही है और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों की पहचान करने के बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है। 

लॉकाडउन की खास बातें
1.    सभी दफ्तर, बाजार बंद रहेंगे
2.    जरुरी सेवाओं पर नहीं रहेगी रोक
3.    रेल चलेगी, ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था रोडवेज करेगा
4.    सरकारी बस सेवा पर प्रतिबंधित रहेगा
5.    हवाई सेवाएं चलेंगी 
6.    मालवाहक वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं 
7.    राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर परिवहन जारी रहेगा
8.    हाइवे के किनारे पेट्रोल पंप और ढाबे खुले रहेंगे

प्रयागराज

इस दौरान सड़कों पर लोगों के आईडी कार्ड भी पुलिस द्वारा जांचे जा रहे हैं ताकि ऑफिस जाने वाले लोगों की पहचान आसानी से की जा सके।

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 9 जुलाई को राज्य में एक बार लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी। इसके लिये मुख्य सचिव द्वारा बकायदा एक अधिसूना भी जारी की गयी है।
 

Published : 
  • 11 July 2020, 9:50 AM IST

Advertisement
Advertisement