हिंदी
लखनऊः गुरुवार को डायल 112 के अभिव्यक्ति ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: छह आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई तैनाती, जानें किस-किस का नाम है शामिल
ये " स्वाभिमान" महिला सुरक्षा कानूनी और सामाजिक पहलू कार्यक्रम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एडीजी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड यूपी रेणुका मिश्रा मौजूद हैं। कार्यक्रम में लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा के साथ स्कूली छात्राएं भी उपस्थित हैं।
यह भी पढ़ें: सपा सांसद आजम खां की बढ़ती जा रही मुश्किलें, जेल बदली की याचिका हुई खारिज
इस मौके पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया की महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोकने के साथ ही घरेलू हिंसा जैसे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जा रही है। इसके अलावा जल्द ही स्कूटियों पर महिला पुलिस दिखेंगी। पिंक बूथ्स बनाये जायेंगे। पीड़ित महिलाएं, महिला पुलिस कर्मियों से अपनी बात बता सकेंगी।
Published : 5 March 2020, 1:04 PM IST
Topics : Lucknow Police Commisioner uttar pradesh Women s Day अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्तर प्रदेश लखनऊ लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय