हिंदी
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक गाँव निवासी नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के अपराध में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के हल्का नं. 1 गांव की निवासी नाबालिक लड़की की माँ ने कोल्हुई थाने में तहरीर दिया था। जिसपर पुलिस ने बीएनएस 137(2) के तहत आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी कि उनकी नबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति रामकृपाल पुत्र सुरेश निवासी बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खिलाफ मु.अ.सं. 84/25 धारा 65 (1) बीएनएस 3/4 (2) पाक्सो एक्ट में दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को मैनहवा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस मामले में एसओ कोल्हुई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Published : 25 March 2025, 5:17 PM IST
Topics : accused arrested Dynamite News hindi Kolhui Maharajganj News minor girl raped UP Crime Latest News UP Crime News UP News