
अमेठी: जिले में फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानों से अवैध वसूली कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में क्या उसके साथ कोई और भी शामिल है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जिले के रानीगंज बाजार में दुकानों पर पहुंचकर युवक फूड इंस्पेक्टर बनकर सेंपलिंग कर रहा था। जब दुकानदारों को युवक पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। बता दें कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम दुर्गेश पांडे पुत्र वेद प्रकाश बताया है। वह पुरे मलिया कांपा थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर का रहने वाला है।
Published : 2 August 2024, 7:51 AM IST
Topics : amethi news dytnamite news fake food inspector UP News अमेठी समाचार फर्जी फूड इंस्पेक्टर यूपी समाचार