Chandrayaan-2: PM Modi ने खुशी जताते हुए देशनासियों से कही ये बात

डीएन ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे ऐतिहासिक सफर पर गये चंद्रयान 2 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के विशेष क्षणों का आनंद लें और इसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें जिन्हें वे खुद रिटि्वीट करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे ऐतिहासिक सफर पर गये चंद्रयान 2 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के विशेष क्षणों का आनंद लें और इसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें जिन्हें वे खुद रिटि्वीट करेंगे। प्रधानमंत्री खुद भी इसरो के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिकों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। उनके साथ देश भर के स्कूलों के करीब 70 छात्र भी होंगे। आठवीं से लेकर 10 वीं तक के इन छात्रों का चयन एक क्विज के जरिये किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-2 चांद की सतह पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए लैंडर विक्रम बनेगा रिकॉर्ड

मोदी ने चंद्रयान 2 मिशन को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए सिलसिलेवार टि्वट किये हैं। उन्होंने लिखा है  जिस क्षण का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आ गया है। अब से कुछ घंटे बाद चंद्रयान 2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। भारत और दुनिया एक बार हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की असाधारण ताकत और कौशल को देखेगी।

उन्होंने आगे लिखा है  इसरो के बेंगलुरू केन्द्र पर भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के इस असाधारण पल का गवाह बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। विभन्न राज्यों के युवा भी साथ में होंगे। कुछ युवा भूटान से भी आये हैं। इन युवाओं ने इसरो का स्पेस क्विज जीतकर यह मौका हासिल किया है। इस क्विज में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी से उनकी विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि का पता चलता है। यह बड़ा संकेत है।

यह भी पढ़ें: ऐसे बढ़ रही है भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता जानकर रह जायेंगे दंग आप

मोदी ने एक अन्य टि्वट में लिखा है कि वह चंद्रयान 2 के सफर पर पहले ही दिन यानि 22 जुलाई से नजर रखे हुए हैं । यह मिशन भारतीय प्रतिभा और वैज्ञानिकों की लक्ष्य को हासिल करने की दृढता को साबित करता है। इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को फायदा मिलेगा।। उन्होंने टि्वट किया मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप चंद्रयान 2 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के विशेष क्षणों का आनंद लें और अपने फोटा सोशल मीडिया पर शेयर करें। मैं इनमें से कुछ को रिट्विट करूंगा। मोदी चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय जायेंगे।

विज्ञान और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की सराहना करने वाले प्रधानमंत्री की इस मौके पर मौजूदगी से वैज्ञानिकों का मनोबल बढेगा और युवाओं को नवाचार की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलेगी। चंद्रयान 2 में व्यक्तिगत रूचि दिखाते हुए  मोदी ने कहा है कि यह मिशन पूरी तरह स्वदेशी है और इससे हर भारतीय को खुशी तथा गौरव की अनुभूति होगी। इसरो ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम शुक्रवार तड़के एक से दो बजे के बीच चंद्रमा पर उतरना शुरू करेगा और उसके तड़के डेढ और ढाई बजे के बीच चंद्रमा को छूने की संभावना है। (वार्ता)










संबंधित समाचार