पीएम मोदी ने चुनाव नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, जानिये क्या कहा सरकार के गठन पर

देश में लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे और कार्यकार्तओं को संबोधित किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 June 2024, 8:58 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजों ने देश को कई तरह के राजनीतिक संदेश दिये हैं। भाजपा अकेले दम पर बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करने में सफल नहीं हो सकी। हालांकि एनडीए गठबंधन को जरूर बहुमत मिला है और एनएडी सरकार सत्ता में लौट रही है।

चुनाव नतीजों को बाद देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे और कार्यकार्तओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली तब भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही थी। मगर, पीएम मोदी के नेतृत्व में इसे मजूबती दी गई। आप देखिए कि दुनिया ने भी इसे सराहा है। आज हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।'

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम लोग जनता के आभारी हैं। मतदाताओं ने एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की यह विजय लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। यह भारत के संविधान पर निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ, सबका विकास के मंत्र की जीत है।'

Published : 
  • 4 June 2024, 8:58 PM IST