Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना, बारिश ने दी आहट, जानिये मौसम का ताजा अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आसमान में बादल छाये रहने के साथ शीतल हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 July 2022, 2:22 PM IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आसमान में बादल छाये रहने के साथ शीतल हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है और अनुमान है कि हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के लिए सामान्य है, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। (वार्ता)
 

Published : 
  • 10 July 2022, 2:22 PM IST