स्मिथ पर लगे बैन को लेकर क्रिकेट जगत नाखुश, सोशल मीडिया पर सजा का विरोध

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल में ही स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक साल का बैन लगा दिया है। जिस पर अब क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी स्मिथ के समर्थन में आए हैं। पढ़िये पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 March 2018, 7:57 PM IST

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ करने की वजह से एक साल का बैन लगा दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस विवाद पर स्मिथ और वार्नर पर एक साल का बैन लगा दिया है, वही उन्होंने युवा बल्लेबाज़ कैमरून बेनक्राफ्ट पर भी 9 महीने का बैन लगा दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए इस बैन को लेकर अब कई खिलाड़ी सामने आए और उन्होंने स्मिथ और अन्य खिलाड़ियों का समर्थन किया है।  

स्मिथ पर लगे पर बैन के विरोध में भारत के स्टार खिलाड़ी गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह, जैसे खिलाड़ी सामने आए है।  इन सभी खिलाड़ियों का मानना है कि स्मिथ को मिलने वाली सजा काफी ज्यादा कठोर है और उन्हें इतनी कठोर सजा नहीं मिलनी चाहिए थी।  

उनके अलावा महान स्पिनर शेन वार्न ने भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर निशाना साधते कहा कि स्मिथ को मिली सजा काफी ज्यादा कठोर है और इतनी बड़ी सजा के हक़दार नहीं थे। 

जानिए किसने क्या कहा 

 

Published : 
  • 30 March 2018, 7:57 PM IST

No related posts found.