
महराजगंज (सिन्दुरियां): मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया में सोमवार को प्लास्टिक मुक्त जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि प्लास्टिक का उपयोग ना करें और ना ही करने दें, क्योंकि प्लास्टिक से पर्यावरण पूरी तरह दूषित हो जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक पेड़ पौधों एवं जीव जंतु के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
अभियान के दौरान हाथ में लिए तख्तियों पर 'प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ ', 'आओ घर-घर अलख जगाएं, प्लास्टिक को घर-घर से भगाएं' , 'हरियाली को बढ़ाना है, प्लास्टिक को हटाना है' , 'हम सब ने यह ठाना है प्लास्टिक को मिटाना है, स्वच्छ राष्ट्र बनाना है हर घर से प्लास्टिक को हटाना है' आदि स्लोगन लिखे गए थे। इनके माध्यम से दुकानदारों को पॉलिथीन और प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का उपयोग ना करने की अपील की।
इस मौके पर संदीप गुप्ता, कृष्णानंद पांडेय, सुजीत गुप्ता,अरुण,अमित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें।
Published : 16 July 2018, 11:33 AM IST
Topics : Maharajganj plastic uttar pradesh प्लास्टिक मिठौरा सिन्दुरिया