हिंदी
नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल को केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की निधन के बाद उनके मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
पीएम मोदी की सलाह पर रेल मंत्री को खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। बता दें कि बीते कल यानि गुरूवार को रामविलास पासवान का निधन हो गया था जिसके बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

रामविलास पासवान के निधन की जानकारी उनके बेटे ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।
Published : 9 October 2020, 5:47 PM IST
No related posts found.