पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए क्या है आज का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाली कमी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट का दौर जारी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है पेट्रोल डीजल की दामों का आज का भाव…

Updated : 28 November 2018, 12:40 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के परिणामस्वरूप भारतीय बाजार में बुधवार को पेट्रोल के दाम आठ माह के निचले स्तर पर पहुंच गए तथा डीजल के भाव भी साढ़े तीन माह के न्यूनतम स्तर पर आ गए। 

यह भी पढ़ें: लगातार 5वें दिन पेट्रोल, डीजल के दामों में आई इतने की गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू बाजार में दोनों ईंधन के दामों में आज लगातार छठे दिन कमी दर्ज की गई। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 50 से 53 पैसे और डीजल 40 से 43 पैसे सस्ता हुआ। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 50 पैसे घटकर 73.57 रुपये प्रति लीटर रह गयी, जो इस वर्ष के 31 मार्च के 73.55 रुपए के बाद सबसे कम है। है। 

इस वर्ष चार अक्टूबर के बाद पेट्रोल 10.43 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। राजधानी में डीजल 40 पैसे घटकर 68.49 रुपये प्रति लीटर रह गया। सोलह अक्टूबर को डीजल 75.69 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसकी तुलना में डीजल 7.20 रुपये प्रति लीटर नीचे आ गया है। डीजल का आज का दाम छह अगस्त के 68.44 रुपये के बाद सबसे कम है। 

यह भी पढ़ें: सोना 90 रुपये चमका; चांदी 200 रुपये उछली

वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल चार अक्टूबर के 91.34 रुपए के मुकाबले 12.22 रुपये लुढ़ककर 79.12 रुपये प्रति लीटर रह गया। मुंबई मे डीजल आज 42 पैसे प्रति लीटर घटकर 71.71 रुपये प्रति लीटर रह गया। कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश 75.57 रुपये और 76.35 रुपए प्रति लीटर रहीं। दोनों महानगरों में डीजल की कीमत भी 40 से 43 पैसे कम होकर क्रमशः 70.34 रुपये और 72.34 रुपये प्रति लीटर रह गई।  (वार्ता)

Published : 
  • 28 November 2018, 12:40 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement