
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' 100 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है। टिप्स भोजपुरी से रिलीज पवन सिंह का गाना 'तुमसा कोई प्यारा' काफी हिट साबित हुआ है।'तुमसा कोई प्यारा' गाना अब 100 मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है।
पवन सिंह ने गाना 'तुमसा कोई प्यारा' की सक्सेस को सेलिब्रेट करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट से लिखा ,“आप सभी को दिल से धन्यवाद इतना सारा प्यार देवे खातिर। आपलोग ऐसे ही अपना प्यार दुलार बनवले रही।” गौरतलब है कि पवन सिंह का यह गाना गोविंदा और करिश्मा कपूर की फ़िल्म खुद्दार के सुपर हिट गीत 'तुमसा कोई प्यारा' का भोजपुरी वर्जन है।
पवन सिंह ने इसे प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गया है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह और लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है। इस गाने में पवन सिंह, सौंदर्य शर्मा और लेखा प्रजापति के साथ रोमांस करते नजर आये हैं। (वार्ता)
Published : 17 June 2022, 4:52 PM IST
Topics : Bhojpuri cinema Mumbai Pawan Singh Tumsa Koi Pyara गाना तुमसा कोई प्यारा पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा मुंबई