
पटनाः कुछ महीनों पहले ही पवन सिंह ने एक इंटरनेशनल गाना रिलीज किया था। उस गाने को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। उसके बाद उन्होनें एक और इंटरनेशनल गाना रिलीज किया है। इस गाने को दुबई में शूट किया गया है।
इस गाने को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस एलबम का नाम है ‘ये लड़की सही है’। इस गाने की शूटिंग विदेश में की गई है। लॉकडाउन में रिलीज होने के कारण लोगों द्वारा इसे जबहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को कुमार सौरव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा है।
बता दें कि इससे पहले ही पवन सिंह को लेकर अलबम ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ की शूटिंग दुबई में की थी। दूसरे अलबम की शूटिंग भी दुबई में हुई है।
Published : 17 June 2020, 3:40 PM IST
Topics : bhojpuri film Bhojpuri Video International Song Pawan Singh पवन सिंह भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्में