
पटना: बिहार विधान सभा चुनाव के लिये पीएम मोदी ने आज अपनी रैलियों और प्रचार अभियान का आगाज किया। पीएम मोदी आज बिहार में कुल तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं। अबसे थोड़ी देर पहले उन्होंने बिहार के सासाराम में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
जानिये, पीएम मोदी के संबोधन की कुछ बड़ी बातें..
1. पूरा देश बरसों से जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने का इंतजार कर रहा था। इसे हटाने का अभूतपूर्व फैसला हमने लिया, एनडीए की सरकार ने लिया।
2. आज कुछ लोग औऱ विपक्षी पार्टियां आर्टिकल-370 हटने के फैसले को पलटने की बात कर रहे हैं।
3. बिहार में कुछ लोगों का ध्यान केवल अपने स्वार्थों और अपनी तिजौरी पर रहा है।
4. भोजपुर सहित पूरे बिहार में लंबे समय तक बिजली, सड़क, पानी जैसी मूल सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया।
5. लोकसभा चुनाव से पहले जब किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे देने का काम शुरु हुआ था, तब इन्होंने कैसा भ्रम फैलाया था।जनता इनसे पूरी तरह वाकिफ है।
6. जब राफेल विमानों को खरीदा गया, तब भी ये बिचौलियों और दलालों की भाषा बोल रहे थे।
7. देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है, ये (विपक्षी) लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं।
8. देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये (विपक्षी) बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं।
9. जब-जब बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है, तब-तब ये तिलमिला जाते हैं, बौखला जाते हैं।
10. आज हालत ये हो गई है कि ये (विपक्षी) लोग भारत को कमजोर करने की साजिश रच रहे लोगों का साथ देने से भी नहीं हिचकिचाते।
Published : 23 October 2020, 12:39 PM IST
Topics : Bihar Assembly Election चुनावी रैली नीतीश कुमार पीएम मोदी बिहार बिहार विधानसभा चुनाव मुख्य बातें सासाराम