
पटना: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में लगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद यदि हम लोगों को सरकार बनाने का मौका मिला तो बिहार ही नहीं देश के सभी राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा ।
नीतीश कुमार ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान विशेष राज्य के दर्जे के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि वह बिहार को शुरू से ही विशेष राज्य दर्जा देने की मांग करते रहे हैं।
इस मांग को उन्होंने कभी छोड़ा नहीं है और वह इसकी निरंतर मांग करते रहे हैं ।
इसके लिए अभियान तक चलाया है और सरकार के स्तर से भी मांग की गई है।विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें।(वार्ता)
Published : 15 September 2022, 4:32 PM IST
Topics : bihar loksabha election Narendra Modi Nitish Kumar नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार बिहार मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव