हिंदी
पटना: बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में नौका के पलट जाने से चार लोगों के डूबकर मरने की आशंका है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर कुछ लोग नौका पर सवार होकर स्नान करने के लिये नदी के उसपार जा रहे थे। इस दौरान उमा घाट के समीप नौका पलट गयी।
कुछ लोग तैरकर बाहर आ गये, जबकि चार लोगों के डूबकर मरने की आशंका है।
सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंच गई है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
Published : 16 June 2024, 12:24 PM IST
Topics : Boat capsized drowned Ganga Dussehra Patna गंगा दशहरा गंगा नदी नौका पटना बिहार