
पटना: बिहार में मंगलवार को अपने पहले कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रालयों का भी बंटवारा कर दिया है। सरकार में आज 17 नये मंत्रियों को शामिल किया है, जिसमें भाजपा कोटे से नौ और जदयू कोटे से आठ नेताओं को मंत्री बनाया गया है। भाजपा कोटे से मंत्री बनाये गये शाहनवाज हुसैन को बिहार के उद्योग मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नीतीश की कैबिनेट में शामिल किये गये नीरज कुमार सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिया गया है जबकि बीजेपी विधायक नितिन नवीन को पथनिर्माण मंत्री बनाया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा कोटे के मंत्री और उनका मंत्रालय
1. शाहनवाज हुसैन - उद्योग
2. नितिन नवीन - पथ निर्माण विभाग
3. नारायण प्रसाद - पर्यटन विभाग
4. सुभाष सिंह - सहकारिता विभाग
5. नीरज सिंह बबलू - पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
6. प्रमोद कुमार - गन्ना उद्योग विभाग
7. सम्राट चौधरी - पंचायती राज विभाग
8. आलोक रंजन झा -कला संस्कृति एवं युवा विभाग
9. जनक राम - खान एवं भूतत्व विभाग
जेडीयू कोटे के मंत्री और उनके मंत्रालय
1. लेसी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
2. सुमित सिंह - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
3. संजय झा - जलसंसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क सहकारिता
4. श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास विभाग
5. मदन सहनी - समाज कल्याण विभाग
6. जयंत राज - ग्रामीण कार्य विभाग
7. जमां खान - अल्पसंख्यक विभाग
8. सुनील कुमार - मद्य निषेध, उत्पाद विभाग
नीतीश सरकार में भाजपा कोटे के मंत्रियों की संख्या अब 16 हो गई, जबकि जदयू कोटे में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री हैं। इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और वीआइपी (VIP) के एक-एक मंत्री हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश होती है कि लगभग सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व हो। मैं सभी नए मंत्रियों को बधाई देता हूं। सबसे यही आग्रह करूंगा कि वे पूरी निष्ठा के साथ बिहार की सेवा करें। अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
Published : 9 February 2021, 5:21 PM IST
Topics : bihar Cabonaet Expension कैबिनेट मंत्री नीतीश कुमार बिहार बिहार मंत्री बिहार सरकार मंत्रालय शहनवाज हुसैन