हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टरकार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। अब इस मूवी से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इस लुक में कार्तिक सबसे अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फिल्म पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन का लुक आया सामने, देखे तस्वीर
इस लुक को कार्तिक ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है साथ ही कैप्शन में लिखा है कि मिलिए लखनऊ के चिंटू त्यागी जी से। कार्तिक काफी ज्यादा सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में कार्तिक के अलावा भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में है।

हाल ही में कार्तिक की फिल्म 'लुका-छुपी' का शानदार ट्रेलर सामने आया था जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया है। इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन अहम किरदार में है। कार्तिक की लुका-छिपी की बात करें तो फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी।
Published : 5 February 2019, 3:03 PM IST
No related posts found.