
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म 'कैप्सूल गिल' में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आयेंगी 'कैप्सूल गिल' चीफ खनन इंजीनियर जसवंत गिल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस बायोपिक में अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे।
वहीं परिणीति चोपड़ा, फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।इससे पूर्व वर्ष फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें: Bollywood: शिर्डी में स्कूल बनवाएंगे सोनू सूद, होगी बच्चों के लिए खास सुविधाएं
अक्षय कुमार लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें जॉइन किया है। परिणीति चोपड़ा ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे एक्टर रसिक दवे, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट्स और गुलाबी रंग की हुडी जैकेट पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा है, 'हम वापस आ गए हैं।' (वार्ता)
Published : 30 July 2022, 6:11 PM IST
Topics : Akshay Kumar bollywood Capsule Gill Parineeti Chopra अभिनेत्री कैप्सूल गिल परिणीति चोपड़ा फिल्म बॉलीवुड मुंबई