
नयी दिल्ली: पाकिस्तान उच्चायोग ने सोमवार को कहा कि उसने पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में श्री कटास राज मंदिर की यात्रा के लिए भारत के 62 हिंदू तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए हैं।
धार्मिक स्थलों की यात्रा पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के प्रावधान के तहत, भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान की यात्रा करते हैं। पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी प्रोटोकॉल के तहत हर साल भारत आते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पाकिस्तान मिशन ने एक बयान में कहा, ''नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने 19 से 25 दिसंबर तक पंजाब के चकवाल जिले में श्री कटास राज मंदिर की यात्रा के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 62 वीजा जारी किए हैं।''
श्री कटास राज मंदिर को किला कटास भी कहा जाता है।
Published : 19 December 2023, 11:43 AM IST
Topics : 62 visas 62 वीजा India Pakistan Shri Katas Raj Temple तीर्थयात्रियों पाकिस्तान भारतीय श्री कटास राज मंदिर